MP Weather News: एमपी के बैतूल में तूफानी बारिश का कहर, स्कूल की छत उड़ने से 5 विद्यार्थी घायल, घोड़ाडोंगरी में हुई 4 इंच बारिश
MP Weather News: Stormy rain wreaks havoc in Betul, MP, 5 children injured as school roof blows away, 4 inches of rain falls in Ghoradongri
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश जारी है। प्रदेश के बैतूल जिले में तूफानी बारिश ने कहर बरपा दिया है। शनिवार को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण भीमपुर विकासखंड के रतनपुर गांव के स्कूल की छत उड़ गई। छत उड़ने से एक टीचर समेत पांच विद्यार्थी घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। इधर जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की है। 
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को जिले के कई क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और तेज हवा चलने के कारण भीमपुर ब्लॉक के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला रतनपुर के स्कूल की छत उड़ गई। जिस समय छत उड़ी सभी बच्ची स्कूल में ही पढ़ाई कर रहे थे। स्कूली बच्चों ने टेबल के नीचे छुपकर कर अपनी जान बचाई है। छत उड़ने से 5 विद्यार्थी घायल हो गए हैं जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

घोड़ाडोंगरी में 101 मिमी बारिश दर्ज
बैतूल में बारिश का दौर जारी है शनिवार से रविवार सुबह 8:00 बजे तक बैतूल में 7.8, घोड़ाडोंगरी 101, चिचोली 9.2, शाहपुर 36.0, मुलताई 4.2, प्रभात पट्टन 3.2, आमला 8.2, भैंसदेही 40.0, आठनेर 47.3 और भीमपुर में 60.0 मिमी बारिश दर्ज की है।
बैतूल में औसत बारिश का कोटा पूरा
मानसून की विदाई के बाद हो रही बारिश ने बैतूल में औसत बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। जिले में अब तक 1096.0 यानी यानी 43.84 इंच बारिश हो चुकी है। मुलताई, प्रभात पट्टन और आठनेर ब्लाक को छोड़कर सभी ब्लाकों में औसत बारिश पूरी हो चुकी है।
Tags
# बारिश Betul today weathar IMD Weather Alert MP Barish alert Mp Barish Ka Red Alert MP Today news mp weather 10 days MP weather alert MP weather alert today Mp weather forecast MP Weather news MP Weather News Today Mp Weather Report Today Today mp weather Today weathar आंधी से स्कूल की छत उड़ी 5 बच्चे घायल



