Indian Railway : रेलवे ने बढ़ाई इन ट्रेनों की रफ्तार, सुपरफास्ट बनते हैं किराया भी बढ़ाया

Indian Railway : हमारे देश में लाखों की संख्या में रोजाना यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे के द्वारा भी यात्रियों के यात्रा को बेहतरीन बनाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। समय-समय पर सेवाओं का रेलवे विस्तार करता है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने अपग्रेड करके सुपर फास्ट बना दिया है। भोपाल और ग्वालियर से गुजरने वाली यह ट्रेन 1 जनवरी से सुपरफास्ट होकर चलेगी।
रेलवे के द्वारा झांसी ग्वालियर से होकर भोपाल की ओर जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर एक्सप्रेस को रेलवे के द्वारा सुपरफास्ट ट्रेन में बदला जायेगा। इन ट्रेनों के सुपर फास्ट होने से अब कम समय में यात्रा तय की जा सकेगी।
बढ़ेगा किराया लेकिन समय की होगी बचत ( Indian Railway )
रेलवे के द्वारा 4 ट्रेनों को सुपरफास्ट करने के बाद यात्रा में 40 से 50 मिनट का अंतर देखा जा सकेगा। जनरल टिकट में ₹20 और स्लीपर कोच में ₹60 की वृद्धि हो जाएगी लेकिन दूसरी तरफ यात्रियों के समय में भी बचत होगा।ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बता दे की झेलम एक्सप्रेस पातालकोट एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना ग्वालियर से झांसी होते हुए भोपाल के तरफ जाती है।एक्सप्रेस ट्रेन होने की वजह से यह ट्रेन लेट हो जाती है , इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। लेकिन अब यह ट्रेन सुपरफास्ट एक्सप्रेस हो जाएगी इसके बाद यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
1 जनवरी से होगा बदलाव
ट्रेनों को सुपरफास्ट 1 जनवरी नए साल से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ट्रेनों के समय में संशोधन करके एक नया शेड्यूल जारी करेगा जिससे यात्रियों के समय में 45मिनट से लेकर 1 घंटे की बचत होगी। अभी इन ट्रेनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन सुपरफास्ट होने के बाद 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।



