MP News : लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए आदेश..

MP News : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कर्मचारी और पेंशनर्स के पक्ष में एमपी हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब कर्मचारियों को छठे वेतनमान की अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य के 3. 50 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। कोर्ट के द्वारा राज्य सरकार को एक नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि चार सप्ताह में निर्णय लेकर याचिकाकर्ता को इसकी सूचना देकर आदेश जारी किया जाए।
कोर्ट के फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ (MP News )
एमपी हाई कोर्ट के फैसले के बाद कर्मचारियों के मूल वेतन में वृद्धि होगी इसके साथ ही पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।यह याचिका पेंशनर्स वेलफेयर एसो. की ओर से दायर की गई थी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने बताया कि एमपी वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 के अनुसार वेतनवृद्धि एक समान एक जुलाई से करने के कारण कर्मियों को छठे वेतनमान में 13 से 18 माह बाद वेतन वृद्धि का लाभ मिला।
छठे वेतनमान का लाभ देने की मांग कर रहे थे कर्मचारी
एमपी के कर्मचारी और पेंशनर्स लगातार छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए राज्य सरकार से मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार के द्वारा इस मांग को दरकिनार किया जा रहा था जिसके बाद इसको लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। अब हाई कोर्ट ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हक में फैसला सुनाया है।



