Gold Mine in MP : सोने पर बसा हैं मध्य प्रदेश, जल्द शुरू होगी खदानें, मालामाल हो जाएगा राज्य

Gold Mine in MP : मध्यप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। एमपी में अथाह सोने का भंडार मिला है। एमपी के भोपाल शहर में सोने का भंडार मिला है। यहां पहली बार हो रही खनन कॉन्क्लेव में पेट्रोकेमिकल, नेचुरल गैस के अलावा प्रदेश में सोने के भंडार को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोने का भंडार है और इसके खनन के लिए राज्य सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से बातचीत किया जा रहा है।
एमपी के इस शहर में छुपा है सोने का भंडार (Gold Mine in MP )
वैसे तो मध्य प्रदेश का सिंगरौली शहर आयरन और बेस मेटल के खदानों के लिए जाना जाता है लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस शहर में अथाह सोने का भंडार भी छिपा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के द्वारा इसके खनन की तैयारी की जा रही है और इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सिंगरौली में मौजूद है सोने का भंडार
एक सर्वे में पता चला है कि सिंगरौली में 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क मौजूद हैं। सिंगरौली स्थित गुणधार पहाड़ में सोने का मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण इसका शुरूआती सर्वे कर चुकी है।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर, राज्य शासन से लिस्ट जारी
पूरा प्रदेश होगा मालामाल
भारत में सोने का सबसे बड़ा भंडार कर्नाटक में पाया जाता है लेकिन कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सोने के दूसरे सबसे बड़े भंडार के बारे में पता चला है। यहां पर सोना खनन का पूरा संभावना बन रहा है और प्रदेश सरकार के द्वारा जल्द ही यह कार्य शुरू किया जाएगा।



