Diwali Bonus : पूरे देश में दिवाली बोनस का ऐलान, कर्मचारियों के खाते में आएगी इतनी राशि

Diwali Bonus : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। कर्मचारियों का दिवाली खुशियों से भरी होगी। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया हैं। वित्त मंत्रालय के Department of Expenditure ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने का ऐलान किया है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिनों के पारिश्रमिक के बराबर यानी 1 माह की सैलरी जितनी राशि बोनस में दी जाएगी।
Ladli Bahana Yojana : लाडली बहनों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मिलेगी खुशियों की सौगात
जारी किए गए इस आदेश में के अनुसार पात्र कर्मचारियों में समूह ‘C’ और समूह ‘B’ के गैर-राजपत्रित कर्मचारी शामिल हैं, जो किसी उत्पादकता से जुड़े बोनस का हिस्सा नहीं है।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस (Diwali Bonus)
सरकार के द्वारा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा। बोनस प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को एक 30 मार्च 2024 तक सेवा में होना चाहिए और वर्ष के दौरान कम से कम 6 महीने तक का सेवा देना होगा। आपको बता दे जिन कर्मचारियों ने पूरे 1 साल से कम तक सेवा की है उन्हें काम के आधार पर अनुपातिक बोनस प्रदान किया जाएगा।
SSC GD Bharti 2024 : एसएससी जीडी में आवेदन का अंतिम मौका, 39481 पदों पर निकली है भर्ती
इस तरह की जाती है बोनस की गणना
बोनस राशि की गणना औसत परिलब्धियों को 30.4 से विभाजित करके, फिर उसे 30 दिनों से गुणा करके की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी का सैलरी ₹7000 महीने हैं तो उसे बोनस 6908 मिलेगा।



