Trending

RR Kabel Success Story : इसे कहते हैं असली बिजनेस, एक दुकान से खड़ी कर दी ₹19500 करोड़ की कंपनी

RR Kabel Success Story
RR Kabel Success Story

RR Kabel Success Story : यदि कोई सपना हो और उसके पूरे करने के सही दिशा में प्रयास किया जाए तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। कभी एक दुकान से अपने धंधे की शुरुआत करने वाले एक व्यक्ति ने 19,500 करोड रुपए का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। वे भारत के जाने-माने बिजनेसमैन है। उन्हें पद्मश्री तक मिल चुका है। सबसे पहले इस कारोबारी ने मध्य प्रदेश में दुकान शुरू की थी। इसके बाद वह मुंबई चले गए, वहां दुकान खोलकर भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने फैक्ट्री खोल ली और आज उनकी कंपनी 19,500 करोड़ की है।

ऐसा रहा सफर (RR Kabel Success Story )

हम बात कर रहे हैं आरआर केबल्स के संस्थापक रामेश्वर लाल काबरा की। रामेश्वरलाल काबरा ने अपने बिजनेस की शुरुआत बांग्लादेश से की थी वह कारोबार के लिए पहले नेपाल शिफ्ट हुए जब उनका वहां मन नहीं लगा तो उन्होंने भारत में आकर मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिकल्स गुड्स की दुकान खोली इसके बाद भी जब वह संतुष्ट नहीं हुई तो मुंबई चले गए यहां से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया।

कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम

रामेश्वर लाल काबरा का मानना है कि कड़ी मेहनत के जरिए ही किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। कंपनी के एमडी और ग्रुप प्रेसिडेंट तथा रामेश्वरम के पुत्र ने बताया कि अपने सिद्धांत के कारण ही उनके पिता इलेक्ट्रिकल गुड्स की ओर से मैन्युफैक्चरिंग पर शिफ्ट हुए और उन्हें अपार सफलता मिली। आज उनका ग्रुप अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनता है और पूरी तरह डायवर्सिफाइड है।

25 साल पहले शुरू की थी फैक्ट्री

मुंबई में दुकान चलाने के बाद रामेश्वरमलाल काबरा के मन में आया कि वह अब मैन्युफैक्चरिंग करेंगे। उन्होंने बिजली के तारों, स्विच, स्विचगियर, लाइटिंग और अन्य तरह के सजावटी सामग्री बनाने की फैक्ट्री लगा ली। देखते ही देखते उनका बिजनेस बड़ा होता चला गया। उन्हें धीरे-धीरे पूरे देश से ऑर्डर मिलने लगे। उनके सभी प्रोडक्ट की खासियत थी कि वह फायरप्रूफ होते थे, उन्हें आग से नुकसान नहीं पहुंचता था। शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के तारों की वजह से दुकान या घरों में आग नहीं लगती। यही कारण है कि उन्हें अपने बिजनेस में अपार सफलता मिली।

2023 में आया था आईपीओ

RR Kabel Success Story
RR Kabel Success Story

कंपनी की शुरुआत के साथ बिजनेस को बढ़ाने की रामेश्वरम लाल काबरा की मंशा रही। बीते 2023 में आरआर केबल कंपनी का आईपीओ आया था कंपनी ने बाजार से 1964.01 करोड रुपए जुटाएं थे। उसे समय ₹5 के फेस वैल्यू पर कंपनी ने शेयर प्राइस 983 से 1,935 रुपए रखा था। आज कंपनी का वैल्यूएशन 19,500 करोड रुपए हो गया है। इस समय कंपनी का शेयर प्राइस 1,718 रुपए चल रहा है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में वैध होंगे अवैध निर्माण, फिर नहीं होगी कोई परेशानी, ये हैं आखरी तारीख

पद्मश्री से हुए सम्मानित (RR Kabel Success Story )

रामेश्वर लाल काबरा समाज सेवा में बहुत अधिक सक्रिय है। कंपनी के एमडी और ग्रुप प्रेसिडेंट का पद छोड़ने के बाद से और भी ज्यादा समाज सेवा में छूट गए। हालांकि वे शुरू से ही समाज सेवा में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने आदिवासी और वंचित समुदाय के लिए एकल आंदोलन और एकल विद्यालय की स्थापना की है। उनका ट्रेड एंड इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी काफी योगदान है और इसी के चलते उन्हें राष्ट्रपति द्वारा साल 2018 में पद्मश्री का सम्मान दिया गया है।

आग लगने से आया आइडिया

बात हैं 1990 दशक की। इस समय काबरा केबल रिटेल सप्लाई का काम करते थे। उनके गोदाम में एक बार आग लग गई। आग लगने से उनके गोदाम को ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन उनके दिमाग में एक आईडिया जरूर आया और उसे आइडिया के बदौलत ही आज वह एक सफल कारोबारी है। बताया जाता है कि आरआर केबल 900 डिग्री सेल्सियस तक ताप चलने में सक्षम है।

Also Read:Betul Weather News: बैतूल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, दुकान और घरों में घुसा पानी, डेढ़ घंटे में बरसा 3 इंच पानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button