Betul Weather News: बैतूल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, दुकान और घरों में घुसा पानी, डेढ़ घंटे में बरसा 3 इंच पानी

Betul Weather News: Torrential rain in Betul disrupted life, water entered shops and houses, 3 inches of water fell in one and a half hours

Betul Weather News: बैतूल में  मानसून के जाते-जाते एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी बढ़ गई है। मानसून एक्टिव होने के कारण जिले में प्रतिदिन बारिश हो रही है। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बैतूल मुख्यालय पर मूसलाधार बारिश होना शुरू हो गई। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश इतनी अधिक हुई कि सड़कों से लबालब पानी बहने लगा गया। ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल खुल गई। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मूसलधार बारिश होते रही। सदर की कुछ दुकानों सहित कई निचले क्षेत्र की बस्तियों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। बैतूल मुख्यालय पर डेढ़ घंटे में लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की है। बारिश से साप्ताहिक बाजार कोठी बाजार में अफरातफरी मच गई।

 बारिश के कारण कई किसानों की फसल कटाई का काम प्रभावित हो गया है। फसलों को नुकसान होने की भी संभावना बनी हैं। आगामी दो-तीन दिन तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शनिवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश होना शुरु हो गई। सबसे ज्यादा लगभग 2 इंच बारिश चिचोली ब्लॉक में दर्ज की है। चिचोली के अलावा जिले के कई इलाकों में भी बारिश होने के समाचार मिल है। जिला मुख्यालय पर भी कुछ समय तक बारिश होने से दशहरे के कार्यक्रम और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में खलल पड़ी है। बारिश होने से किसान भी सबसे ज्यादा परेशान है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसल कटाई का काम प्रभावित हो गया है। कई के खेतों में कटी फसल भीगने से फसल में अंकुरण का खतरा बढ़ गया है। बारिश से किसानों को नुकसान होने की संभावना सबसे ज्यादा बनी है। 
– शनिवार रात को इन ब्लॉक में बरसे बादल 
भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक बैतूल ब्लॉक में 5.4, घोड़ाडोंगरी 10.0, चिचोली 44.0, शाहपुर 10.2, आमला 12.0, आठनेर 5.2 और भीमपुर में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 1031 मिमी यानी 41.24 इंच बारिश हो चुकी है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए अभी भी दो इंच बारिश की दरकार है। जबकि पिछले वर्ष बारिश का कोटा पूरा गया था। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button