MP News: एमपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
MP News: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेल बदल किया गया है। शिवराज सरकार के समय सोशल मीडिया पर ट्वीट करके विवाद में बनने वाले 2014 बैच के आईएएस ऑफिसर लोकेश जांगिड़ को 8 महीने के बाद ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें शिवपुरी से हटकर निवाड़ी जिले का कलेक्टर बना दिया गया है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उन्हें श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया था इसके साथ ही 6 और आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।
2014 बैच के IAS लोकेश जांगिड़ मूलतमहाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अभी वे श्योपुर में कलेक्टर थे और अब उन्हें श्योपुर से हटाकर निवाड़ी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जून 2021 में वे तब अचानक सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में लिख दिया था कि ‘कलेक्टर पैसा नहीं खा पा रहे थे, इसलिए शिवराज सिंह चौहान के कान भर दिए. दोनों ही किरार समाज से हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उनका पोस्ट डिलीट करा दिया गया था।

इन अधिकारियों के हुए तबादले (MP News)
वन विभाग में उप सचिव किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर कलेक्टर बनाया है।श्योपुर के कलेक्टर रहे लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी जिले का कलेक्टर बनाया गय।निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अपर संचालक बनाकर भेजा गया है।2021 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या आनंद को शहडोल जिले में सहायक कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। वे पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थीं।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव और 2022 बैच के आईएएस कार्तिकेय जायसवाल को बालाघाट में सहायक कलेक्टर बनाया गया है।वन विभाग में अपर सचिव और 2022 बैच के आईएएस विशाल धाकड़ को धार जिले में सहायक कलेक्टर बनाया गया है।



