CM helpline Rule Changed: CM हेल्पलाइन के नियमों में बड़ा बदलाव, अब ऐसे लोगों पर होगा एक्शन

CM helpline Rule Changed
CM helpline Rule Changed

CM helpline Rule Changed:  मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन नंबर के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब फर्जी शिकायत करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रोजाना सैकड़ो फर्जी कॉल आने से काफी परेशानी होने लगी थी इसके वजह से नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

1 दिन में 10 से अधिक नहीं कर सकेंगे कॉल (CM helpline Rule Changed)

अब राज्य में सीएम हेल्पलाइन नंबर पर एक दिन में 10 से अधिक कॉल नहीं जा सकेगा। 10 से अधिक कॉल जाने पर ऑटोमेटिक नंबर्स को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

अब ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएंगे फर्जी कॉल

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना बड़ी संख्या में फर्जी कॉल आने लगे थे ऐसे में शिकायतों का निराकरण करना मुश्किल हो गया था। कई बार शिकायत के बाद जब पुलिस जाती थी तो पता चलता था कि कॉल फर्जी है। वहीं कई लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर शिकायत करने लगे थे जिसके वजह से परेशानियां बढ़ने लगी थी । फर्जी कॉल से बचने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर के नियमों में बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर के दुरुपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त नियम बनाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर शिकायत सही है तो जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए।

Also Read:MP News: नवरात्रि पर शुरू हुई शानदार योजना,बेटियों के जन्म पर मिलेगी ₹1000 की राशि, जानिए कैसे करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button