MP News: नवरात्रि पर शुरू हुई शानदार योजना,बेटियों के जन्म पर मिलेगी ₹1000 की राशि, जानिए कैसे करें आवेदन

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लाडली बहना योजना के तर्ज पर एमपी के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने नवरात्रि के पावन अवसर पर एक नई योजना की शुरुआत की है।

बेटियों के जन्म पर मिलेगा ₹1000 (MP News)

विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने कन्याओं के जन्म पर ₹1000 देने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज ले जाना होगा। नवजात के जन्म पर ₹1000 का लाभ लेने के लिए माता-पिता को नवजात का जन्म प्रमाण पत्र और अकाउंट नंबर को व्हाट्सएप नंबर 9425469098 पर भेजना होगा। ₹1000 की राशि माता-पिता के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बेटियों के जन्म पर माता-पिता को सम्मानित करेंगे गोटेगांव के विधायक

MP News
MP News

विधायक नागेश ने कहा, कि गोटेगांव क्षेत्र में बेटी के जन्म पर 1,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। महेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों को लेकर लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करना है। विधायक नागेश सिंह ने कहा कि बेटियों का जन्म बहुत किस्मत से होता है इसलिए हम माता-पिता को सम्मानित करना चाहते हैं।

इस योजना के लिए माता-पिता से मिला प्रेरणा

गोटेगांव की विधायक ने कहा कि मुझे इस योजना को शुरू करने के लिए मेरे माता-पिता से प्रेरणा मिली है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं इस शुभ कार्य को शुरू किया है। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में बेटियों के जन्म पर उन्हें ₹1000 देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर अगर गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में बेटी का जन्म होता है तो बेटी के जन्म पर उत्सव मनाया जाएगा।

Also Read:Betul Crime news Today: अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 3 लाख 57 हजार का महुआ लाहन नष्ट किया, एमपी और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button