Betul Mandi Bhav 05 October 2024 : 5 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मक्का की आवक में होने लगी बढोतरी
Betul Mandi Bhav 05 October 2024 : Betul Mandi Bhav of 5 October 2024, arrival of maize started increasing
Betul Mandi Bhav 05 October 2024 : शनिवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 05 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 87 बोरे रही। 2482 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1002 बोरे , मक्का की आवक 522 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 2482 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक में मामूली कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
- यह भी पढ़े:- MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 30 जिलों से हो गई मानसून की विदाई, बढ़ने लगा अधिकतम तापमान
मूंग के उपज की आवक 02 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 5000 से लेकर 6001 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 6801 प्रति किवंटल के पार है।


