MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 30 जिलों से हो गई मानसून की विदाई, बढ़ने लगा अधिकतम तापमान
MP Weather Update: Monsoon has left 30 districts of Madhya Pradesh, maximum temperature has started rising

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तेजी से मानसून की विदाई होने लगी है। मौसम विभाग भोपाल शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन में बताया की शनिवार को मध्य प्रदेश के 30 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। जिन जिलों से मानसून जा चुका है उनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, खरगोन, खण्डवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिला शामिल है।
प्रदेश के इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, बड़वानी, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान

मानसून की विदाई होने और तेज धूप खिलने के बाद प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। खजुराहो का अधिकतम तापमान 36.8, ग्वालियर 36.0, कटनी पिपरोध 35.8, निवाड़ी पृथ्वीपुर 35.6 और राजगढ़ का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।



