Betul District Panchayat CEO Action: बैतूल में 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही, 18 सचिव की रुकी वेतन वृद्धि

Betul District Panchayat CEO Action: Disciplinary action against the Secretary-Employment Assistant of 29 Gram Panchayats in Betul, salary hike of 18 secretaries stopped

बैतूल, 03 अक्टूबर 2024 जिले में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को पर बड़ी कार्यवाही हुई है।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन द्वारा लगभग एक माह पूर्व जिले के 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। यह ऐसी पंचायतें थी, जो योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में लगातार तीन महीनों मई, जून एवं जुलाई 2024 की जारी रैंकिंग में अपनी-अपनी जनपद पंचायतों में बॉटम 5 पंचायतों में रही। सभी संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर प्रदाय किया गया। सुनवाई उपरांत आठनेर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पांढुर्ना सचिव श्री वामनराव धोटे एवं भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिखली सचिव श्री मंगलसिंह सलामे अपने कार्य के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता का आचरण प्रदर्शित करने कारण सेवा से पृथक किया गया है।
इन सचिवों की रोकी वेतन वृद्धि
सीईओ श्री जैन ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 18 ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध उनकी एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। यह कार्यवाही जनपद आमला के इटावा, जनपद बैतूल के सोहागपुर एवं बारव्ही, जनपद भैंसदेही के खामला एवं कोथल कुंड, जनपद आठनेर के अंधेर बावड़ी, जनपद भीमपुर के चूनालोहमा, पलासपानी एवं दामजीपुरा, जनपद मुलताई के दुनावा, जनपद प्रभात पट्टन के पचधार,  जनपद चिचोली के चुनागोसाई, जनपद घोड़ाडोंगरी के पाडर, हीरापुर एवं जुवाड़ी एवं जनपद शाहपुर के काजली, सेहरा एवं चिखली रैयत ग्राम पंचायत के सचिव के विरुद्ध की गई।
रोजगार सहायकों का रोका वेतन
इसी प्रकार 7 ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों का एक माह का वेतन रोका गया। यह कार्यवाही जनपद आठनेर के पांढुर्णा; जनपद भैंसदेही के खामला एवं कोथलकुंड; जनपद भीमपुर के चिखली एवं पलासपानी; जनपद मुलताई के दुनावा; एवं जनपद शाहपुर के सेहरा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के विरुद्ध की गई। इसी तरह 9 सचिव एवं 13 रोजगार सहायक के जवाब से आंशिक रूप से सहमत होते हुए उनके विरुद्ध लघु शास्ति अधिरोपित कर परिनिंदा जारी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button