Ladli Bahana Yojana 17th installment: त्यौहार पर फिर लाडली बहनों को सौगात, दशहरे से पहले आएगी राशि, सिलेंडर भी मिलेगा

Ladli Bahana Yojana 17th installment: लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के 1.29 करोड़ लाडली बहनों को जल्द ही 17 वीं किस्त मिलने वाली है। नवरात्रि का त्योहार पास है यही वजह है कि इस बार 10 तारीख से पहले ही लाडली बहन योजना की किस्त आ जाएगी। जल्द ही बहनों के खाते में 1250 रुपए भेज दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कई बार पहले भी कह चुके हैं कि हर महीने 10 तारीख को बहनों के अकाउंट में लाडली बहना योजना का किस्त आता है। लेकिन अगर कोई त्यौहार हो या छुट्टी हो तो किस्त पहले ही जारी कर दी जाएगी।इसके पहले 10 सितंबर के पहले 9 सितंबर को किस्त जारी कर दी गई थी।
लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर (Ladli Bahana Yojana 17th installment)
राज्य के 24 लाख से अधिक लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर के लिए 632 करोड़ 16 लाख रूपये का अनुदान लाड़ली बहनों के खाते में जमा कराया गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी लाडली बहना योजना
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। मई 2023 में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 दिया जाता था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 कर दिया गया।
जानिए किसे मिलता है इस योजना का लाभ
18 साल से लेकर 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
योजना का लाभ तलाकशुदा विधवा महिलाओं और साथ ही कुंवारी लड़कियों को भी मिलता है।
लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें।
इसके बाद आपको आवेदन नंबर और परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
इसके बाद मोबाइल पर आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Also Read:Crime News Today: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 आरोपित को किया गिरफ्तार, जेवरात को किया बरामद



