Crime News Today: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 आरोपित को किया गिरफ्तार, जेवरात को किया बरामद
Crime News Today: 10 accused of robbery arrested, jewelry recovered

Crime News Today: बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गणेश चौक शोभापुर सारणी निवासी फरियादी मुकेश बुझाड़े ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी 28 सितंबर 2024 रात लगभग 01:30 बजे घर के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर मुकेश और उनके पिताजी जाग गए। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो 5-6 अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने चेहरे पर गमछा बाँधा हुआ था, घर के अंदर घुस आए। उनमें से पहले दो लोग अंदर आए, फिर उनके पीछे 3-4 अन्य व्यक्ति भी आ गए। इतने में मुकेश की माँ और भतीजा भी जाग गए।
धमका कर ले गए थे आभूषण
पुलिस के मुताबिक अज्ञात आरोपियों ने फरियादी की माँ से रुपयों और जेवर (सोना-चाँदी) की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने हथियारों से धमकाया, जिससे डर के कारण उनकी माँ ने हाथों में पहने हुए सोने के कंगन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के टॉप्स और चाँदी की पायल उतारकर दे दी। इसके बाद आरोपियों ने घर की और भी तलाशी ली और फिर वहां से चले गए। भागते समय मुकेश और उनके परिवार ने देखा कि बाहर 5-6 अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोपियों ने कुल कीमती लगभग ₹1,15,000 के जेवरात लूट लिए थे। शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
10 आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित राहुल पिता राजू झा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पाथाखेड़ा, थाना सारणी, 2.राज पिता प्रमोद मरकाम, उम्र 18 वर्ष, निवासी ओझाढाना, पाथाखेड़ा, थाना सारणी, 3.राकेश पिता भागलाल खंडेलवार, उम्र 36 वर्ष, निवासी शोभापुर गाँव, थाना सारणी 4.कल्लू पिता शंकर सरेयाम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुत्तिढाना, थाना चौपना, 5. दीपक पिता बालमुकुंद, उम्र 18 वर्ष, निवासी डेहरी आमढाना, थाना चौपना, 6.रोहित पिता भग्गू नरें, उम्र 18 वर्ष, निवासी डेहरी आमढाना, थाना चौपना, 7.अफसार उर्फ आदिल पिता आमीन अंसारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी जैरी चौक, शोभापुर कॉलोनी, थाना सारणी, 8.परमानंद उर्फ अजय पिता रामगोपाल विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैग्जीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा, थाना सारणी, 9.राजू पिता किशोर उईके, उम्र 32 वर्ष, निवासी ओझाढाना, पाथाखेड़ा, थाना सारणी 10.अवयस्क बालक शामिल है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
आरोपियों की तलाश में पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी निर्देश पर इस टीम में थाना सारणी से निरीक्षक अरविंद कुमरे, उनि सुनील गौर, प्र.आर. 06 श्रीराम, प्रआर 542 किशनलाल, प्रआर अनुप कहार, आर 672 जितेन्द्र जाट, आर 717 अनुराग इरपाचे; चौकी पाथाखेड़ा से चौकी प्रभारी उनि वशंज श्रीवास्तव, सउनि शिवपाल सिंह इरपाचे, सउनि आर. बी. कुमरे, सउनि हरिनारायण यादव, प्रआर आसिफ खान, प्रआर बसंत उईके, आर 285 रवि मोहन, आर 388 राजू बरकड़े; थाना रानीपुर से उनि अवधेश तिवारी एवं स्टाफ; थाना चौपना से निरीक्षक श्री सरविंद धुर्वे, प्रआर ज्ञानसिंह टेकाम; एफएसएल टीम के प्रभारी निरीक्षक श्री आबिद अंसारी, प्रआर सुभाष माकोड़े; जिला साइबर सेल बैतूल टीम (उनि नवीन सोनकर, आर. राजेंद्र धाडसे, बलराम, दीपेन्द्र); सैनिक सुभाष, विनोद; नगर रक्षा समिति के सदस्य रजनीकांत, राहुल, तरणी, रोहित, संतोष मालवीय, राजू, पियूष सुरेंद्र कनोजिया एवं मुखबिरों की सहायता से घेराबंदी और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की गई। प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है।



