Madhya Pradesh DA Hike: दिवाली से पहले बढ़ेगी एमपी के कर्मचारियों की सैलरी, इस बार सरकार ने लिए ये फैसला

Madhya Pradesh DA Hike
Madhya Pradesh DA Hike

Madhya Pradesh DA Hike: मध्य प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की मौज होने जा रही है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर लगातार मांग कर रहे कर्मचारियों को प्रदेश की मोहन सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी सरकार करने जा रही है।

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महंगाई भत्ते के लिए 64 फीसदी की दर से राशि रखने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है प्रदेश सरकार दीपावली के तोहफे के रूप में महंगाई भत्ता बढ़ाकर केन्द्रीय कर्मचारियों के समान कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने दिया खाद बीज के हर मूवमेंट पर नजर रखने का आदेश (Madhya Pradesh DA Hike)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को आदेश दिया है कि खाद बीज को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहे। नकली खाद की बिक्री अवैध खनन और कालाबाजारी करने वालों पर सरकार तुरंत कार्रवाई करें। खाद सुरक्षा में पुलिस तैनात करने का आदेश दिया गया है और साथ ही अगर कोई अवैध तरीके से खाद की बिक्री करता है तो उसपर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

राज्य के 64000 बूथों पर होगी चाय पर चर्चा

कलाकारों, खिलाड़ियों, डॉक्टरों और टीचर्स को भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। बीजेपी ने साफ कह दिया है कि जो सदस्यता अभियान में हिस्सा नहीं ले रहा है आगे उसे कोई भी पद नहीं मिलेगा।सदस्यता अभियान को लेकर 30 सितंबर को सभी जिलों में बैठक होगी। अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा।

Also Read:Betul Ramleela News: रामलीला आयोजन हेतु मंच पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, 67 वर्षों से चल रही है रामलीला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button