MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना, इंदौर और रतलाम में बाढ़ का खतरा

MP Weather Forecast: Possibility of rain in most districts of Madhya Pradesh, threat of flood in Indore and Ratlam

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। आगामी 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की विदाई हो सकती है।  मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।

जिलों में भी होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, पाढर्ण जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने के आसार बने है।
एमपी के इन जिलों में बाढ़ की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, इंदौर, दक्षिणी रतलाम, धार, दक्षिण-पूर्वी उज्जैन जिलों में मध्यम से हल्की बाढ़ से खतरा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button