PM kisan ki kist kab aaygi : नवरात्रि में किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपए, करोड़ों किसानों को सरकार का तोहफा
PM kisan ki kist kab aaygi : पीएम किसान योजना के अंतर्गत सरकार किसानो की आर्थिक मदद करती है। आप अगर पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में केंद्र सरकार नवरात्रि तक ₹2000 ट्रांसफर कर देगी। केंद्र सरकार के द्वारा 18वीं किस्त जारी करने के लिए तारीख बता दिया गया है।
इस तारीख को आएगा 18वीं किस्त (PM kisan ki kist kab aaygi)
पीएम किसान सम्मन निधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार 5 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। आपको बता दे यह केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत हर साल किसानों को ₹6000 दिए जाते हैं।इस योजना में पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। दो-दो हजार रुपए तीन किश्त में किसानों के लिए जारी होता है।
2019 में शुरू हुई थी योजना
आपको बता दे इस योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था और उसके बाद सरकार लगातार किसाने की मदद कर रही है। लेकिन इस बार ई केवाईसी नहीं करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और इसको लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही बयान जारी कर दिया है।
आप अगर पीएम किसान योजना का आप लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ई केवाईसी करा ले। सरकार ने पीएम किसान योजना की राशि जारी करने को लेकर नियमों में बदलाव किया है ताकि लोगों को परेशानी ना हो पाए।
कैसे करें ई-केवाईसी
- पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब Farmers Corner के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- यहां स्क्रीन पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना आधार नंबर भरें और Get OTP को सेलेक्ट करें। - अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें



