Betul News: प्रेम संबंधों के चलते हुई थी b.Ed के छात्र की हत्या, 3 युवकों ने गला घोटकर फेंक दिया था नदी में

Betul News: बैतूल जिले के मोहड़ थाना अंतर्गत अपने बुआ के घर जाने के लिए निकल b.Ed के छात्र का शव नदी में मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। आरोपियों को युवक के प्रेम प्रसंग से आपत्ति थी और उन्होंने युवक का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया था। घटना 15 अगस्त की रात की है।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 17 अगस्त को अनिल इवने निवासी पालंगा ने मोहदा थाने में अपने बेटे अमित के घर नहीं लौटने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। अमित के पिता ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को वह अपनी बुआ के घर जाने का कर निकाला था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तलाश शुरू की, जिसके बाद अमित का शव कालू धुर्वे के खेत के पास ताप्ती नदी में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस तरह हुआ खुलासा (Betul News)
युवक की संदिग्ध रूप से हुई मौत को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया टीम में मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।जांच के दौरान तीन युवकों द्वारा अमित इवने की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल रोहित पिता नरेश सलामे उम्र 19 साल निवासी पालंगा, युवराज पिता राजेश मर्सकोले उम्र 22 साल निवासी हिरनकुड़ी और अमर पिता सुक्लू मर्सकोले उम्र 26 साल निवासी हिरनकुड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
अमित के प्रेम प्रसंग से नाराज थे आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपियों को अमित का एक युवती से प्रेम प्रसंग पसंद नहीं था। घटना वाली रात को भी अमित युवती से मिलने आया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया था।
Also Read:MP News: भोपाल में बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति, जानिए डीटेल्स



