Ration card e KYC: राशन कार्ड धारकों को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, ई केवाईसी के लिए मिलेगी यह नई सुविधा, खत्म होगी परेशानी

Ration card e KYC
Ration card e KYC

Ration card e KYC: फ्री राशन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को सरकार फ्री में राशन देती है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों को ईकेवाईसी करने का आदेश दिया था और जो लोग एक केवाईसी नहीं करेंगे उनका राशन कार्ड कैंसिल हो जाएगा। लेकिन अब सरकार ने अपने राज्य से बाहर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है।

रोजी-रोटी के लिए अगर कोई व्यक्ति अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में रहता है तो वह इस राज्य में किसी नजदीकी राशन कार्ड की दुकान पर जाकर ई केवाईसी करा सकता है। इसके लिए उसे अपने गांव आने की जरूरत नहीं है। ई केवाईसी करने के लिए आपको अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड नजदीकी राशन के दुकान पर ले जाना होगा।

जानिए कैसे होगा ई केवाईसी (Ration card e KYC)

आप अगर दूसरे राज्य में रहते हैं तो सबसे पहले आपको राशन कार्ड की दुकान पर जाना होगा।आपको अपने साथ राशन कार्ड और आधार कार्ड ले जाना होगा। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन उस राशन की दुकान पर हो जाएगा।

वेरिफिकेशन के लिए मशीन में अपनी अंगुली लगाना और आंख की पुतलियों का प्रिंट लिया जाएगा और राशनकार्ड का जो मुखिया होगा, उसका मोबाइल नंबर और व्यक्ति से संबंधित जानकारी भी देनी होगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई केवाईसी डाटा विभागीय सर्वर पर सूचित किया जाएगा। जिन लोगों का चार बार बायोमेट्रिक फेल हो जाएगा वह 3 महीने बाद दोबारा बायोमेट्रिक करा सकते हैं।

दूसरे राज्यों में अगर आप ई केवाईसी करा रहे हैं तो आपका डाटा का सत्यापन और अपडेशन भारत सरकार के निर्देशों के अधीन होगा। इसका लाभ दूसरे राज्य में रहने वाले मजदूरों को दिया जाएगा। अक्टूबर के महीने तक हर हाल में ईकेवाईसी कराना होगा वरना आपको राशन नहीं मिलेगा।

Also Read:Betul Employment News: जिला प्रशासन और म.प्र. राज्य आजीविका मिशन की विशेष पहल से रोजगार मेले में 118 युवाओं को मिला रोजगार

Related Articles

Back to top button