MP Weather Alert: इंदौर सहित मप्र के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में गरज- चमक के साथ बारिश, सीहोर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत
MP Weather Alert: Rain alert in 25 districts of MP including Indore, rain with thunder and lightning in Betul, 3 killed due to lightning in Sehore

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर मौसम बदल गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने के समाचार मिले हैं। बैतूल, खरगोन, धार, इंदौर जिलों तेज बारिश का अलर्ट है। वही भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, अनुपपुर, शहडोल, डिढोरी, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुरना जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। मध्य प्रदेश में आगामी 3 दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
बैतूल में गरज- चमक के साथ बारिश
एक्टिव नए सिस्टम के कारण मौसम बदल गया है। बैतूल में सोमवार दोपहर को गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। आसमान में बिजली कड़कते रही। मौसम विभाग के मुताबिक बैतूल जिले में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। बैतूल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के समाचार मिले हैं।
सीहोर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया भोपाल इंदौर हाईवे स्थित कोठारी गांव में आकाशी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई पांच गंभीर रूप से घायल हो गए है।



