Medghat Bus Accident: खाई में गिरी बस, 4 यात्रियों की मौत, लगभग 40 घायल

Medghat Bus Accident: महाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही बस हादसे का शिकार हो गई है।महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस खाई में गिर गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

आपको बता दे कि यह बस महाराष्ट्र के अमरावती से खंडवा जा रही थी।एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण होने से बस 60 से 70 फीट नीचे खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर बचाव का कार्य शुरू कर दी।

Medghat Bus Accident
Medghat Bus Accident

बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। अमरावती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अमरावती के मेलघाट में बस के चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण बस पुल से नीचे गिरी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

लगभग 40 लोग हुए घायल (Medghat Bus Accident)

इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सेमाडोह के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बचाव का कार्य जारी है। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Also Read:Periods News: जॉब करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, पीरियड्स के समय इतने दिन कि मिलेगी छुट्टी

Related Articles

Back to top button