Betul Crime News Today: निजी अस्पताल के मैनेजर की दबंगई, इंजीनियर को बंधक बनाकर पीटा, थाने में FIR दर्ज
Betul Crime News Today: Private hospital manager's bullying, engineer held hostage and beaten, FIR registered at police station
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में एक निजी अस्पताल के मैनेजर की दबंगई सामने आई हैं। मैनेजर ने अस्पताल में एक इंजीनियर को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की शिकायत शाहपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शाहपुर थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बताया कि शाहपुर के लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बॉयोमैट्रिक मशीन सुधारने के लिए शनिवार को भोपाल से इंजीनियर धनराज परमार पहुंचे थे। इंजीनियर के देरी से पहुंचने पर अस्पताल के संचालक और मैनेजर नाराज हो गए और उन्होंने मशीन सुधारने आए इंजीनियर को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दीं। मारपीट की घटना की शिकायत शाहपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत में पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि मशीन सुधारने के लिए देरी से आने की बात कहकर संचालक और मैनेजर ने उसे बंधक बनाकर पीटा और धमकाने लगे। संचालक ने मैनेजर से कहा कि इंजीनियर की पिटाई कर दो।
संचालक के कहने पर मैनेजर ने पिटाई कर दी। शिकायत के बाद शाहपुर पुलिस ने अस्पताल के संचालक डॉ. रवि कदम और मैनेजर शैलेन्द्र के खिलाफ मारपीट का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने भी कहा है कि इंजीनियर के साथ मारपीट हुई है। इंजीनियर के शरीर पर मारपीट के निशान भी आए है।



