Betul Today News: छात्रावास के बाथरूम में कैमरे लगाने के आरोप के बाद अधीक्षिका और भृत्य को हटाया, जाने पूरा मामला
Betul Today News: The superintendent and the servant were removed after being accused of installing cameras in the hostel bathroom, know the whole matter
Betul Today News: बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक के थापोड़ा आदिवासी कन्या छात्रावास के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आरोप लगने के बाद छात्रावास अधीक्षिका और भृत्य को हटा दिया है। छात्रावास की बालिकाओं का आरोप है कि छात्रावास के बाथरूम में कैमरे लगाए गए थे। इस मामले में भैंसदेही एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने छात्रावास का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाथरूम में कैमरे नहीं मिले है। बाथरूम के सामने बरामदे में कैमरे पाए गए। इस पूरे मामले में अधिकारियों कहना है कि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे का नहीं है दो अधीक्षिका की लड़ाई का मामला है। अभी कुछ दिन पहले नई अधीक्षक को छात्रावास की जिम्मेदारी दी थी। इसके पहले वाली अधीक्षिका ने चार्ज नहीं दिया और मेडिकल लेकर छुट्टी पर चली गई। छात्रावास की छात्राएं भी नई अधीक्षिका कार्य से खुश नही है। पुरानी अधीक्षिका इसी छात्रावास में ही रहना चाहती है। इस मामले में अभी छात्रावास अधीक्षिका लक्ष्मी इवने और पुरुष भृत्य को हटा दिया है। अभी छात्रावास की जुम्मेदारी उषा दहिकर की दी है।


