MP Weather Alert: मानसून के जाते-जाते मध्य प्रदेश में होगी तेज बारिश, इस तारीख से हो सकती मानसून की रवानगी
MP Weather Alert: There will be heavy rain in Madhya Pradesh as the monsoon leaves, the monsoon may depart from this date

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के कारण कई जिलों में बारिश से राहत मिली है। बहुत कम जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश थमने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खरगौन, डिंडोरी, छिदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
- यह भी पढ़े:- Betul Today News: उत्पाद बनाने के साथ मार्केटिंग भी करें,सरकार भरपूर मदद करेगी – हेमंत खण्डेलवाल
किस तारीख से हो सकती मानसून की विदाई
इस बार लगभग एक सप्ताह देरी से मानसून की विदाई होने की संभावना है। एक नया सिस्टम बनने एक बार फिर बारिश होने की संभावना बनी है। यह संभावना जताई जा रही है कि 30 सितंबर को मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक मानसून की विदाई की तिथि जारी नहीं की है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर से मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होगा कुछ जिलों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।


