MP SI Recruitment: एमपी में 5 साल बाद होगी SI भर्ती परीक्षा, इस बार नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए विस्तार से 

MP SI Recruitment
MP SI Recruitment

MP SI Recruitment:  मध्य प्रदेश में 5 साल के बाद ऐसा ही भर्ती परीक्षा होने वाली है जिसको लेकर नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात का ऐलान किया है लेकिन उम्मीद है कि इस भर्ती परीक्षा में अभी 5 से 6 महीने का समय लग सकता है। राज्य में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़ कूद आदि से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। सूत्रों की माने तो जल्दी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू होगी और इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 30 से 40 परसेंट अंक रहेंगे।

गृह विभाग से अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो जाएगी बहाली (MP SI Recruitment)  

इस भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेजा है और इसी वर्ष में इसके पहले भी शासन ने एक प्रस्ताव भेजा था। लेकिन गृह विभाग ने शासन से स्पष्टीकरण मांगा इसके बाद इस माह में संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही गृह विभाग से अधिसूचना जारी होगी वैसे ही भर्ती परीक्षा शुरू कर दी जाएगी।

हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में पांच से छह माह लगना तय है। नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।अगले साल जून तक ही नए उपनिरीक्षक मिल पाएंगे। सरकार की अधिसूचना में परीक्षा के प्रविधान के अतिरिक्त अन्य भर्ती नियमों का भी उल्लेख रहेगा। आयु सीमा, ऊंचाई, वजन और आरक्षण आदि के नियम शामिल होंगे।

5 साल बाद होने वाली है SI भर्ती परीक्षा 

पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। साक्षात्कार का प्रविधान नहीं रखा गया है।

Also Read:Madhya Pradesh News: एमपी के इन क्षेत्रों में नहीं बिकेगा मांस मदिरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button