Pitru Paksha 2024: शुभ नहीं है इस साल का पितृपक्ष, दुनिया में घटने वाली है दो अशुभ घटनाएं, रहना होगा सावधान

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म पितृपक्ष का बेहद महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष में पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। इस दौरान पितरों का तर्पण किया जाता है और पितृ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
जानिए कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष (Pitru Paksha 2024)
भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत होती है जो की अश्विनी अमावस्या तक चलता है। 16 दिनों तक पितृ पक्ष चलता है और इस दौरान लोग अपने पितृ को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस दौरान पितरों के आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। 17 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है जोकि 2 अक्टूबर तक चलेगा। आपको बता दे कि पितृपक्ष में पिंडदान का बेहद महत्व है।
पितृपक्ष में पिंडदान का है बेहद महत्व
पितृपक्ष में पिंडदान का काफी ज्यादा महत्व है। लेकिन ज्योतिषों के अनुसार इस साल का पितृपक्ष शुभ नहीं है। यदि आप इस साल पितरों को पिंडदान करते हैं या तर्पण करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
पितृपक्ष पर चंद्र ग्रहण का साया
18 दिसंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है वहीं दो दिसंबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। पितृपक्ष के दौरान ग्रहण लगा शुभ घटना नहीं मानी जाती है यही वजह है कि इस साल के पितृपक्ष को शुभ नहीं माना गया है।सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे। अदृश्य होंगे इस कारण सूतक तो मान्य नहीं होगा, लेकिन पितृपक्ष भी शुभ नहीं माने जा सकते हैं।
Also Read:MP News: एमपी में बेटियों के माता-पिता को मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की नई योजना, जानिए विस्तार से



