Gold-Silver Price Today: फिर बढ़ गए सोने चांदी के भाव, अभी ही कर लें खरीदारी, फिर नहीं मिलेगा मौका

Gold-Silver Price Today 11 September
Gold-Silver Price Today 11 September

Gold-Silver Price Today 11 September: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 11 सितंबर 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गई। वहीं शुद्ध चांदी के भाव 82000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65972 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54017 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82954 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए है।

इस तरह से पता करें सोने के दाम (Gold-Silver Price Today 11 September)

सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण बाजार से रौनक गायब हो गई है। सोना चांदी महंगा होने के कारण खरीददारी कम कर रहे है। सोने चांदी ( Sona Chandi bhav) के दाम Indian Billion Jewelers Assocation सोने के दामों की जानकारी मिल पाती है। IBJA द्वारा जारी की कीमतें देशभर में मान्य होती है। अब 22 कैरेट सोने की कीमत की जानकारी 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। एसएमएस के जरिए आपको जानकारी मिल जाएगी।

Also Read:Betul News Video : बैतूलबाजार क्षेत्र में 5 घरों में चोरी का प्रयास बदमाशों ने घरों की खिड़कियां तोड़ी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Related Articles

Back to top button