Betul Panchayat Secretaries: मासिक पंचायत रैंकिंग में खराब प्रदर्शन, 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोज़गार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही

Betul Panchayat Secretaries: Poor performance in monthly panchayat ranking, disciplinary action against secretary-employment assistant of 29 gram panchayats

Betul Panchayat Secretaries: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बैतूल अक्षत जैन द्वारा  06 सितंबर 2024 को एक साथ 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोज़गार सहायक के विरुद्ध विभिन्न योजनाओं के क्रियानवान में असंतोषजनक प्रगति के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है
। 
उल्लेखनीय है कि ज़िला पंचायत कार्यालय द्वारा माह मई 2024 से निरंतर मासिक पंचायत रैंकिंग जारी की जा रही है जिसके माध्यम से सभी पंचायतों को जनपद वार विभिन्न योजनाओं की प्रगति के आधार पर रैंक किया जा रहा है । यह पंचायत स्तर पर डेटा-बेस्ड मॉनिटरिंग का आधुनिक तरीका है। जिससे सत्याप्ति डेटा के आधार पर पंचायतों के कार्य की समीक्षा की जा रही है । श्री जैन के इस प्रयास की प्रशंसा  के.जी.तिवारी, संभाग आयुक्त महोदय नर्मदापुरम संभाग द्वारा भी की जा चुकी हैं। 
जिन 29 ग्राम पंचायतों के कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ की गई है। वह ऐसी पंचायतें है जो तीन महीनों (मई, जून एवं जुलाई 2024) से लगातार अपनी-अपनी जनपद पंचायतों में सबसे नीचे आने वाली 5 पंचायतों में से है। निरंतर निर्देश एवं प्रशिक्षण उपरांत भी लगातार तीसरे महीने अपने जनपद की बॉटम 5 पंचायतों में होने से इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिन विषयों के आधार पर रैंक जारी की जा रही है। उनमें मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर बजट आपूर्ति; वर्ष 2021-22 एवं पूर्व के मनरेगा, 15वे वित्त, खनिज मद, विधायक/सांसद निधि एवं अन्य योजनाओं अंतर्गत लंबित कार्यों की पूर्णता; व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण; आवास योजना की प्रगति; एवं सीएम हेल्पलाइन की प्रगति शामिल है।
29 पंचायतों की सूची इस प्रकार से है – जनपद पंचायत आमला में ईटावा, हसलपुर एवं जामुन बिछवा; जनपद पंचायत आठनेर में पांढुर्णा, अंधेर बावडी, गोंडी घोघरा; जनपद पंचायत बैतूल में सोहागपुर, बारव्ही, कोदारोटी; जनपद पंचायत भैंसदेही में खामला, कोथलकुंड; जनपद पंचायत भीमपुर में चिखली, चूना लोहमा, दामजीपुरा, पलासपानी; जनपद पंचायत चिचोली में चूना गोसाई, बेला, दूधिया; जनपद पंचायत घोंडाडोंगरी में पाढर, जुवाडी, हीरापुर; जनपद पंचायत मुलताई में दुनावा, टेमझिरा-ब; जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में पचधार, हिवरखेड; एवं जनपद पंचायत शाहपुर में ढुमका रैयत, काजली, सेहरा, चिखली रैयत ।
सभी संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायको को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने का समय दिया है। असंतोषजनक जवाब होने की स्थिति में दीर्घ शास्ति अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button