सुपर 30 के तर्ज पर मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है Super-100 योजना, इंजीनियरिंग क्लैट सहित कई कोर्स के लिए मिल रही है फ्री कोचिंग

Super-100
Super-100

Super 100 Free Coaching Scheme: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुपर 100 योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 600 विद्यार्थियों को निशुल्क देश के प्रतिष्ठित कोचिंगो मे एडमिशन दिया गया है।

सुपर हंड्रेड योजना एक शानदार योजना है और इस योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग निट आदि के बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में बच्चों को फ्री में एडमिशन दिलाया जाता है ताकि वह पढ़ लिखकर उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।

जाने कहां-कहां एडमिशन दिलवाया गया? (Super 100 Free Coaching Scheme)

प्रशिक्षण देने की व्यवस्था इंदौर में शासकीय मल्हाराश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर और शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में की गई है। आपको बता दे इंदौर में 11वीं में गणित संकाय में 51, जीव विज्ञान में 51 क्लेट संकाय मे 50 अभ्यर्थियों को अभी तक प्रशिक्षण दिलाया गया है। इस योजना के अंतर्गत आपको CA, एमबीए आदि का कोचिंग भी फ्री में कराया जाएगा।

Also Read:Betul News Video : बैतूलबाजार क्षेत्र में 5 घरों में चोरी का प्रयास बदमाशों ने घरों की खिड़कियां तोड़ी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Related Articles

Back to top button