MP New Airport: मध्यप्रदेश में बना नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पूरी दुनिया के लिए मिलेगी फ्लाइट

MP New Airport: राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के लिए सरकार के द्वारा लगातार एयरपोर्ट पर सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। एक तरफ जहाँ एमपी में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुराने एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट और सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। रीवा के नए एयरपोर्ट के बाद हाल ही में ग्वालियर के एयरपोर्ट को भी बढ़ाया गया। वहीं दूसरी तरफ जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तार का काम चल रहा है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में डेवलप किया जा रहा है।
राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेगी सुविधाए
राजा भोज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा,इसके बाद यहां से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इस एयरपोर्ट से सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा। बता दे की विदेश जाने के लिए रोजाना 50 फ्लाइट यहां से उड़ेगी। सूत्रों की माने तो 1 अक्टूबर से फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी नें जानकारी दिया कि 1 अक्टूबर से राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। एयरलाइन कंपनियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा,आकासा एयर,स्पाइसजेट,गो इंडिया, एयरलाइंस एयर, इंडिया वन आदि को स्लॉट बुक करने के लिए सूचित कर दिया गया है।यहां पर विमान को नाइट पार्किंग कि निशुल्क सुविधा भी प्रदान किया जाएगा।



