Betul Chori News: सांसद प्रतिनिधि के आवास पर 15 लाख की चोरी, केन्द्रीय राज्य मंत्री के घर से चंद कदम दूर वारदात

Betul Chori News: 15 lakh stolen from MP representative's residence, incident a few steps away from Union Minister of State's house

Betul Chori News: बैतूल शहर में चोर अब आउट ऑफ कंट्रोल होते जा रहे हैं।  सांसद प्रतिनिधि के यहां चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। यह चोरी की घटना केन्द्रीय राज्यमंत्री और सांसद दुर्गादास उइके के खंजनपुर आवास से चंद कदम की दूरी पर हुई है। चोरी घटना की जानकारी मिलने पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चोरी की घटना के बारे में जानकारी लीं। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में आ गए है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को खंजनपुर स्थित सांसद प्रतिनिधि हरपाल सिंह राजपूत के सुने आवास पर चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने घर के सामने की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर प्रवेश किया और घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवरात और नगदी रूपए चोरी करके ले गए। जब सांसद प्रतिनिधि लगभग रात 10 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हरपाल ङ्क्षसह राजपूत के घर से अज्ञात चोरों ने 2-3 मंगलसूत्र, सोने की अंगूठियां, कान के झुमके, सोने के कंगन, सोने की बिछिया सहित अन्य सोने के आभूषण लेकर चले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग 15-16 लाख रुपए बताई जा रही है। नगद 3.50 लाख रुपए चोरी कर लिए है। चोरी की घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी हैं। 

बेखौफ हो गए चोर, पुलिस की ठोस कार्रवाई नहीं

शहर में चोर बेखौफ हो गए है। इन चोरों को पकड़ना अब पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके के आवास से चंद कदम दूर सुने आवास में चोरी की वारदात होने से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि चोरी के हौंसले कितने बुलंद हैं। चोरी की घटना शाम लगभग 6 बजे से 10 बजे के बीच की है। इस समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस चोरी की वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में लोगों में दहशत बनी हुई हैं। चोरी की घटना में लगभग 3-4 चोरों के शामिल होने की संभावना बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोरी की घटनाएं हुई है, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। वह उनकी पत्नी के साथ किराना दुकान गए थे। जब वे रात 10 बजे घर वापस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। 

Related Articles

Back to top button