Betul Today News: शनि मंदिर बैतूल में हुआ चमत्कार, नजारा देख हर कोई हो गया आश्चर्यचकित

Betul Today News: A miracle happened in Shani Mandir Betul, everyone was surprised to see the sight

Betul Today News: बैतूल गुरुवार सुबह बीएसएनएल कार्यालय के ठीक बाजू में बने शनि मंदिर में श्रद्धालुओं के आश्चर्य का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब शनि भगवान की साक्षात सवारी एक कौआ शनि भगवान के चबूतरे पर भगवान के चरणों मे बैठा नजर आया। आश्चर्य इस बात का भी है जब श्रद्धालु पूजन पाठ करते रहे और इस दौरान कौआ अपनी जगह पर आराम से बैठा रहा। कौवा अपनी जगह से उड़ भी नहीं रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो घण्टे तक यह कौवा भगवान शनि देव के पास बैठा  रहा और कुछ देर बाद उड़कर कहाँ चला गया किसी को पता नहीं चला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 से 9 बजे कुछ श्रद्धालु पूजन पाठ के लिए जैसे ही शनि मंदिर पहुंचे  भगवान के ठीक बगल में चबूतरे पर एक कौवा बैठा हुआ नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  इस दौरान उन्होंने बड़े आराम से पूजन पाठ किया, लेकिन कौवा जरा भी अपनी जगह से नहीं हिला मानो साक्षात शनिदेव की सवारी मंदिर में हाजिर हो चुकी हो। देखते ही देखते कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह फैल गई और श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। इस दृश्य को देखकर हर कोई आश्चर्य कर रहा था।

श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना

कुछ श्रद्धालुओं ने भगवान शनि के साथ साथ उनकी सवारी का भी पूजन किया। इस दौरान लोगो ने यह महसूस किया कि वास्तव में शनिदेव की सवारी भगवान के साथ साथ खुद अपना पूजन करवाने के लिए साक्षात मंदिर मे उपस्थित  हुई है। कौवे को श्रधासलुओं की उपस्तिथि और चहलकदमी से जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो घण्टे तक कौवा शनि भगवान के चरणों मे बैठा रहा और मंदिर में भीड़ कम होने के बाद चला गया। जिसने भी यह दृश्य अपनी आंखों से देखा उसका मन श्रद्धा से भर गया।

Related Articles

Back to top button