Dipali Goenka Story: कम उम्र में शादी, फिर बिजनेस जगत में रखा कदम, आज हैं 18,348 करोड़ की मालकिन, जानें क्या करती हैं ऐसा*
Dipali Goenka Story: बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं जो इंसान दिल से कोशिश करता है वह जिंदगी में जरुर सफलता प्राप्त करता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताएंगे जो संघर्षों का सामना करते हुए कामयाबी की कहानी लिख दी। हम आपको जयपुर के दीपाली गोयनका की कहानी बताने वाले हैं। आज दीपावली की पहचान बिजनेस जगत में एक मशहूर बिजनेस वूमेन के रूप में है।
1969 में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मीं दीपाली ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। 18 साल की उम्र में 1987 में दीपावली की शादी वेलस्पन ग्रुप के को फाउंडर और अध्यक्ष बालकृष्ण गोयंका से हुई। शादी के बाद दीपाली हाउसवाइफ बन गई। 30 साल की उम्र में दीपाली ने बिजनेस जगत में कदम रखा। इसके बाद पति के साथ मिलकर उन्होंने वेलस्पन ग्रुप को कामयाबी के बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
जानिए दीपाली की कैसे हुई बिजनेस जगत में एंट्री (Dipali Goenka Story)

2002 में दीपाली ने वेलस्पन ग्रुप के बिजनेस स्टूडियो को संभालना शुरू किया।कॉटन की खरीदारी से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस तक उन्होंने बिजनेस के हर पहलू को सीखा। मेहनत करते हुए उन्होंने जल्द ही बिजनेस जगत में खास पहचान बना ली ।
क्रिस्टी के अधिग्रहण में निभाया महत्वपूर्ण भूमिका

2004 में वेलस्पन ने गुजरात में 2,500 एकड़ में फैला एक बड़ा टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट वेलस्पन सिटी स्थापित किया गया। इसके बाद ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने मजबूत पकड़ बना ली।
साल 2006 में दीपाली ने 1850 में स्थापित घरेलू लिनेन की प्रसिद्ध निर्माता क्रिस्टी के अधिग्रहण का नेतृत्व किया। 2010 में वेलस्पन ग्रुप के सीईओ दीपाली गोयंका बन गई। साल 2014 में वह कंपनी की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बन गई।
2016 में वेलस्पन ग्रुप को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमेरिकी रिटेलर टारगेट ने मिस्र के कॉटन के इस्तेमाल के खिलाफ वेलस्पन के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी। इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद भी दीपाली ने हार नहीं मानी और कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश करने लगी।
दीपाली के नेतृत्व में कंपनी ने किया काफी प्रोग्रेस (Dipali Goenka Story)
दीपाली के नेतृत्व में कंपनी ने काफी प्रोग्रेस किया कंपनी का मूल्यांकन अब 18,348 करोड़ रुपये है। दीपाली के पति ने अक्सर जिक्र किया है कि कंपनी को आगे बढ़ाने में दीपाली का अहम योगदान है।
Also Read:MP News: मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 3300 रुपए तक बढ़ाया वेतन, आदेश जारी



