राज्य के बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरितालिका तीज से पहले जारी हो सकती है Ladli Bahna Yojana की 16वी किस्त
Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरतालिका तीज पर लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त जारी हो सकती है। कोई भी त्यौहार होता है तो मध्य प्रदेश की बहनों को समय से पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त दे दी जाती है। इस बार भी हरतालिका तीज महिलाओं का एक खास त्यौहार है। इसके अवसर पर महिलाओं को 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।
हम आपको बता दें कि महिलाओं को अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए उपहार के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा महिलाओं को दिए गए थे।
नियम के अनुसार हर किस्त 10 तारीख को जारी होती है, लेकिन इस बार हरतालिका तीज है, इसलिए किस्त पहले भी जारी हो सकती है।
महिलाओं को खुशखबरी (Ladli Bahna Yojana)
6 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत है और 7 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी का त्यौहार है। हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने के तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन विवाहित महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती है। इस त्यौहार पर महिलाओं के लिए काफी महत्व है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार समय से पहले ही किस्त जारी हो सकती है।



