Medical Officer Bharti 2024: मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के 895 पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि
Medical Officer Recruitment 2024: Recruitment for 895 posts of Medical Officer in Madhya Pradesh, know the last date to apply

Medical Officer Bharti 2024: मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए 3 महीने के लिए कांट्रेक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को एमबीबीएससी की डिग्री या फिर भारतीय आयुष विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आवेदक की आयु सीमा और वेतन
आवेदन कर्ता की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वेतनमान 15600 से लेकर 39100 प्रति माह और ग्रेड पे 5400 दिया जाएगा इसमें छठवें वेतनमान आयोग के अनुसार मिलेगा। इसमें सातवें वेतनमान के बराबर वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो गई है आवेदन करने के अंतिम तिथि 29 सितंबर 2024 है।




