IMD Alert Today: नर्मदापुरम, बैतूल सहित चार जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में भी बरसेंगे बादल
IMD Alert Today: Alert of very heavy rain in four districts including Narmadapuram, Betul, clouds will rain in these districts too

IMD Alert Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण बारिश का दौर जारी है । मौसम विभाग भोपाल में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर जिलों अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायसेन, सिहोर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी है।
बैतूल मुख्यालय पर तेज बारिश
रविवार को जिला मुख्यालय पर तेज बारिश हुई। रविवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घनघोर काले बादल छा गए और तेज बारिश होना शुरू हो गई। गलत चमक के साथ बारिश होते रही। समाचार लिखे जाने तक बैतूल मुख्यालय पर झमाझम बारिश जारी थी। बैतूल में बारिश के साथ-साथ बिजली भी कड़क रही थी।



