Betul Collector Inspection: जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्था, कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को जमकर लगाई फटकार
Betul Collector Inspection: Disorder found in district hospital, Collector reprimanded CMHO and Civil Surgeon
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने रविवार दोपहर को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था पाई गई। अव्यवस्था देख कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आपकी आदत में सुधार लाओ। आपकी लापरवाही के कारण अस्पताल में व्यवस्था नहीं सुधर पा रही हैं। अधिकारियों को अव्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा उनके ऊपर भी अब एक्शन लेने की बात कही है। कलेक्टर ने इसके पहले अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन व्यवस्था जस की तस नजर आई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है।
कलेक्टर और एसपी ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर-एसपी को अचानक देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले कलेक्टर ने ग्राउंड लोर के वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अटेंडर के साथ एक से अधिक लोग मौजूद मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। खुद कलेक्टर ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीज के साथ आए अटेंडर से मरीज के संबंध में जानकारी लीं। इस दौरान एक से अधिक अटेंडर मरीज के साथ पाए गए। कलेक्टर ने खुद लोगों को अस्पताल से बाहर निकाला और कहा कि मरीज के साथ केवल एक अटेंडर ही मौजूद रहेगा। एक से ज्यादा अटेंडर को मरीज के साथ नहीं रहना हैं। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में एक मरीज के साथ कई अटेंडर मिले, इस पर अधिकारियों को भी फटकार लगाई और कहा कि इसके पहले भी उन्होंने निर्देश दिए थे, इसका पालन नहीं किया गया। कलेक्टर ने केवल एक ही अटेंडर को मरीज के साथ रहने के निर्देश दिए। जो मरीज के साथ एक से ज्यादा अटेंडर आए थे, ऐसे लगभग एक हजार लोगों को एक-एक करके अस्पताल से बाहर किया।

अस्पताल के सामने वाले मार्ग से हटेगा अतिक्रमण
अस्पताल के मुख्य गेट के पास और आस-पास में कई लोगों ने गुमठियां लगा ली थी। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। नपा सीएमओ से कहा कि नेहरू पार्क चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे लगी गुमठियों को तत्काल हटाने की कार्रवाई करें। इसके पहले भी कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दोबारा अतिक्रमण हो गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण हो रहा है, आपका अमला क्या कर रहा है? यहां से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगरपालिका ने अनाउंस शुरु कर दिया कि अपनी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा स ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
— एसपी ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी निश्चल झारिया ने निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि वार्डों में सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था करें। जिस व्यक्ति के पास एंट्री पास है, उन्हीं को अस्तपाल के भीतर जाने दिया जाएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के भीतर और परिसर में पर्याप्त सं या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए है, ताकि हर हरकत पर नजर रखी जाएं। अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरे के संबंध में भी जानकारी ली।



