Petrol Pump Closed News: वैट घटाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप
Petrol Pump Closed News: All petrol pumps will remain closed on this day in the entire state demanding reduction in VAT

Petrol Pump Closed News: झारखंड प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप संचालक को ने अपनी मांगों को लेकर पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में ईंधन की कीमत हो सकती है। दरअसल कमीशन बढ़ाने और वेट घटाने की मांग को लेकर झारखंड के पेट्रोल पंप पर संचालक अब सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
- यह भी पढ़े:- Betul Mandi Bhav 23 August 2024: आज 23 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, इन तिथियों में मंडी रहेगी बंद
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर 2024 को पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया है। पेट्रोलियम डीलर्स का कहना है कि 22% वेट को घटकर 17% किया जाए। वेट रिटर्न से पेट्रोलियम डीलर्स ने मुक्ति मांगी है। डीलर्स की मांग है कि बिहार राज्य की तर्ज पर वेट रिटर्न की अनिवार्यता खत्म की जाए। प्रदूषण जांच केंद्र और तेल कंपनियों के अधिकारियों के मनमाने रवैया के कारण डिपो में हो रही समस्याओं पर भी मंथन किया गया। 2 सितंबर को झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रहते हैं तो ईंधन की किल्लत होगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

