Betul Action By SP: पत्रकार को दबंगई दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की तत्काल कार्रवाई
Betul Action By SP: Action taken against the sub-inspector who showed arrogance towards the journalist, SP took immediate action
Betul Action By SP: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह बुंदेला को पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने लाइन हाजिर कर दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड बैतूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पत्रकार सेक्टर में प्रवेश के दौरान सब सब इंस्पेक्टर बुंदेला ने अधिमान्य पत्रकार ज्ञानदेव लोखंडे को पत्रकार सेक्टर में जाने से रोका और उसे गोली मारने की धमकी दी थी।

इस मामले में शुक्रवार को सभी पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया से मुलाकात की और करवाई की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर बुंदेला को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने भी माना है कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर की गलती है। आगे होने वाले कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी कार्यक्रमों में मीडया कर्मियों को कोई परेशानी ना हो इस पर भी विस्तार से चर्चा की है।



