Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या करने के मामले में बैतूल में डॉक्टरों का प्रदर्शन, शनिवार बंद रहेगी ओपीडी सेवा

Kolkata Rape-Murder Case: Doctors protest in Betul in the case of rape and murder of a female doctor in Kolkata, OPD service will remain closed on Saturday

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या करने के विरोध में डॉक्टर ने भी अपना आक्रोश जताया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल बैतूल के डॉक्टर ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ घंटे तक ओपीडी सेवा भी प्रभावित रही। घटना को लेकर शनिवार को बैतूल में डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन कर उपचार सेवा बंद रखी जाएगी। केवल इमरजेंसी मरीजों को ही उपचार मिलेगा।

जिला अस्पताल के डॉक्टर रानू वर्मा ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर स्थानीय डॉक्टरों द्वारा भी इसका विरोध किया है। शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और 1 घंटे से अधिक समय तक ओपीडी सेवा बंद रखी। इसके बाद डॉक्टर काम पर लौट गए। डॉ वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर शनिवार को डॉक्टरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ऑप्ट सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी।  डॉक्टरों ने सरकार से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। 

Related Articles

Back to top button