Ola Roadster Bike Launch: ओला कंपनी में ई- बाइक को किया लॉन्च, जाने कितनी है कीमत
Ola Roadster Bike Launch: Ola company launched e-bike, know its price

Ola Roadster Bike Launch: ओला कंपनी ने 15 अगस्त के मौके पर बाइक को लांच किया है। इसकी बाइक को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें रोडस्टर, रोडस्टर एक्स और रोडस्टर प्रो में उपलब्ध कराई है। कंपनी के सीईओ भविष्य अग्रवाल ने बताया कि रोडस्टर और रोडस्टर एक्स जनवरी 2025 से उपलब्ध होना शुरू हो जाएगी। रोडस्टर प्रो की डिलीवरी अगले वर्ष दीपावली से शुरू की जाएगी। कंपनी के अध्यक्ष भाविश अग्रवाल ने कहा की ओला कंज्यूमर व्यवसाय के लिए हमारी महत्वाकांक्षा पूरे भारत में किफायती कुशल और सुलभ राइट एक्सपीरियंस प्रदान करना है 3 साल पहले ऑनलाइन इलेक्ट्रिक सिर्फ एक सपना था आज हम देश की अग्रणीय ईवी कंपनी और दुनिया में सबसे बड़े दो पहिया ईवी निर्माता बन गए हैं।
यह है बाइक की कीमत
जानकारी के अनुसार रोडस्टर प्रो 3.5 KWh वेरिएंट की कीमत 1.04 लाख, 4.5 KWh मॉडल की कीमत है 1.19 लाख, 6 KWh की कीमत 1.39 लाख रुपये है। रोडस्टर एक्स सीरीज ज्यादा बजट फ्रेंडली रेज प्रदान करती है। इसमे 2.5 KWh वाले मॉडल की कीमत 74 हजार, 3.5 KWh मॉडल की कीमत 85 हजार , 4.5 KWh की कीमत 99 हजार रुपये है।


