Chief Minister Betul Live: मुख्यमंत्री पहुंचे भैंसदेही, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, देखिये लाइव उद्बोधन
Chief Minister Betul Live: Chief Minister reached Bhainsdehi, inaugurated development works worth crores, watch live speech
Chief Minister Betul Live: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को बैतूल जिले के भैसदेही पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जिले में 60 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री करेंगे पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ.यादव भैंसदेही में कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया।
लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी 51 फीट की राखी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जिले की लाड़ली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लाड़ली बहना 51 फीट की राखी बांधी। जिले की 2 लाख 77 हजार लाड़ली बहनाओं को 35 करोड़ की नियमित एवं 6 करोड़ की स्पेशल रक्षाबंधन उपहार राशि का वितरण मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा अंतरित की गई है, जिले की लाड़ली बहनों द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा।



