Betul Mandi Bhav 8 August 2024 : आज 8 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, आगामी 2 दिन खरीदी रहेगी बंद

Betul Mandi Bhav 8 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 8 August 2024, purchase will remain closed for the next 2 days

Betul Mandi Bhav 8 August 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 8 अगस्त  2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 8 हजार 171 बोरे रही। 4830 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2646 बोरे , मक्का की आवक 233 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 


कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4830 बोरे आवक

कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में बढ़ोतरी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7200 से लेकर 7601  रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8500 के पार है। 

Related Articles

Back to top button