Gold- Silver Price Today 25 july 2024: बजट के बाद औंधे मुंह सोने- चांदी के दाम, खरीदी करने का अच्छा मौका
Gold- Silver Price Today 25 July 2024: Gold and silver prices fall after the budget, good chance to buy

Gold- Silver Price Today 25 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 25 जुलाई 2024 को सोने- चांदी के दामों में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 68 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 81000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 68177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 62450 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 51133 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 39884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81801 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



