Betul Crime News : चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गई ओमनी वैन बरामद
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Betul Crime News : बैतूल में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओमनी वैन चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी मनीष उर्फ यश को गिरफ्तार किया तथा चोरी गई ओमनी वैन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। 07.11.2026 को फरियादी ज्ञानदेव राणे पिता शंकर राव राणे, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सारणी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुणवंत बाबा मंदिर के पास, टिकारी से चोरी कर लिया गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 971/2026, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही मनीष उर्फ यश पिता बंडु पारखे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णपुरा वार्ड, टिकारी, बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा ओमनी वैन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, प्र.आर. दीपक कटियार, आरक्षक नितिन चौहान (56), अनिल बेलवशी, अमर उईके, उज्जवल दुबे (650), भूपेन्द्र राजपूत (527), चौकी बोडकी तथा मोहनलाल गुप्ता एवं प्र.आर. विकास (210) की सराहनीय भूमिका रही।



