Betul Weather News Today: बैतूल जिले के आमला ब्लाक में मूसलाधार बारिश, जाने जिले में अब तक कितनी हो चुकी है बारिश
Betul Weather News Today: Torrential rain in Amla block of Betul district, know how much rain has fallen in the district so far
Betul Weather News Today: बैतूल जिले में बारिश दौर जारी है। शनिवार की रात को शाहपुर में तेज बारिश होने के बाद रविवार की रात को आमला ब्लाक क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। यहां लगभग 4.84 इंच बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम से सोमवार सुबह 8 बजे तक बैतूल मुख्यालय पर 10.4, घोड़ाडोंगरी 15.0, चिचोली 9.4, शाहपुर 3.0, मुलताई 18.0, प्रभात पट्टन 14.2, आमला 121.0, भैंसदेही 30.0, आठनेरे 10.2, भीमपुर में 19.0 मिमी बारिश हुई है।
अब तक 14.74 इंच हुई बारिश
1 जून से अब तक बैतूल जिले में 368.9 यानी 14.74 इंच अब तक बारिश हुई है। पिछले वर्ष 2024 में बैतूल में कुल 455.7 यानी 18 इंच बारिश हो चुकी है। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा 3 इंच बारिश कम हुई है।
सुबह से रिमझिम बारिश दौर जारी
सोमवार को सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी। सावन के पहले ही दिन बारिश ने रिमझिम झड़ी लगा दी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तेज बारिश के कारण आमला क्षेत्र की कई नदिया तूफान पर है।



