Betul Crime News Today: एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इधर युवक की जहर खाने से मौत
Betul Crime News Today: A person committed suicide by hanging himself, while a young man died by consuming poison
Betul Crime News Today: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमलापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जगन्नाथ पिता श्याम धोटे (46) सुभाष हमलापुर ने 16 जुलाई की रात को घर में ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में उस समय जानकारी लगी तब मृतक की मां घर पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ शराब पीने का आदी था और वह घर में अकेला रहता था, पत्नि अलग रहती थी। जब 17 जुलाई की सुबह जगन्नाथ की मां घर पहुंची तो जगन्नाथ उसे फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक का बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था, शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की संभावना जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुही निवासी एक युवक़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश पिता शंभू वट्टी (28) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार की रात को युवक की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



