Aaj Ka Rashifal 16 July 2024 : आज इन राशि वालो की सभी परेशानियों को दूर करेंगे हनुमानजी, जाने पंचांग और राशिफ़ल

Today's Horoscope 16 July 2024: Today Hanumanji will remove all the problems of these zodiac signs, know Panchang and horoscope

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024 : आज 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की आज दशमी तिथि शाम 05:00 बजे तक इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी।  आज शुभ योग बना हुआ है। आज  विशाखा  नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक  है।  राहुकाल का समय है दोपहर 03:53 बजे से शाम 05:37 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा तुला  राशि  और सूर्य मिथून राशि राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है उत्तर दिशा। आज का शुभ खाद्य गुड़ है जिसे खाकर ही घर से निकले लाभ होगा। 
  
मेष राशि Aries Today Horoscopes
आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सेहत में सुधार होते जाएगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग सफेद
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
मानसिक स्थिति में सुधार होगा। करियर की रुकावट दूर होगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। आज हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा।
  •  शुभ रंग लाल
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscope
आज मानसिक तनाव समाप्त होंगे। धन की समस्या हल होगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आज खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य 75% यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग पीला
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
आज कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। धन के खर्चे बढ़े रहेंगे। काल्पनिक समस्याओं से बचे। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है।
  •  शुभ रंग क्रीम
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे होंगे। लाभकारी यात्रा हो सकती है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग नारंगी
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
सेहत में सुधार होते जाएगा। मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। उपहार सम्मान का लाभ मिल सकता है। आज खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग पीला
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
सेहत की स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई लाभकारी यात्रा हो सकती है। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 90% यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
आज चोट- चपेट से बचाव करें। धन संभाल कर रखें। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें। निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है।
  • शुभ  रंग नीला
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। धन का लाभ मिल सकता है। करियर में कुछ बदलाव हो सकता है। आज हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग पीला

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

करियर में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या हल होगी। धन संपत्ति का लाभ हो सकता है। खाने पीने की वस्तु का ध्यान करने से आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।

कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
सेहत अच्छी होते जाएगी। मानसिक तनाव समाप्त होगा। करियर में आपको मनचाही  सफलता मिल सकती है। आज हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 75% यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग गुलाबी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
आज महत्वपूर्ण काम एक-दो दिन के लिए टाल दे। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। आज अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किले कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है। 
  • शुभ रंग हरा

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित की है।

Related Articles

Back to top button