MP Govt News Today: मप्र की मोहन यादव सरकार लेगी बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

MP Govt News Today: Mohan Yadav government of MP will take a big decision, lakhs of employees will get benefit

MP Govt News Today: मध्य प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हित मे बड़ा फैसला लेने की तैयारियों में है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार मप्र में कर्मचारियों की लंबे समय से समान पद समान वेतनमान की मांग की जा रही थी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीपी सिंघल आयोग बनाया था। आयोग ने इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंप दी है। डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि रिपोर्ट में प्राप्त हो चुकी है इसका परीक्षण किया जाएगा। आयोग की सिफारिश को लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्दी ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह लागू होने पर लगभग 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसका का सबसे ज्यादा फायदा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा। 
लंबे समय से हो रही थी मांग
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ कर्मचारी लंबे समय से समान पद समान वेतनमान की मांग करते आ रहे थे। कर्मचारियों ने बताया था कि कई पद समान है लेकिन उन्हें वेतन अलग-अलग दिया जाता है। जानकार बताते है कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद परीक्षण होने और इसे लागू करने के लिए 5 महीने से अधिक का समय लग सकता है। मतलब कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

Related Articles

Back to top button